एलपीएस इंस्टिट्यूट में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, अनीश ने मारी बाजी


सिकंदरपुर। स्थानीय एलपीएस इंस्टिट्यूट के प्रांगण में बुधवार के सांय आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया ।छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाई जिससे सब मंत्रमुग्ध हो गए ।कक्षा सात के छात्र अवनीश कुमार यादव की बनाई गई रंगोली निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम घोषित की गई तथा संस्था के निदेशक संतोष कुमार शर्मा द्वारा उन्हें अच्छी रंगोली बनाने के पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं कक्षा प्रथम की छात्रा मोहिनी वर्मा ने द्वितीय स्थान पाया ।इस दौरान सुभेद्र यादव, गौहर, सचिन ,श्रेया शर्मा ,उजाला, दीपू अहमद रोशनी मुस्कान संजना ,तनवीर, खुशबू ,कृष्णा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

wedfwE