📄 Loading PDF... 0% Open PDF in New Tab
Popular posts from this blog
तीन दिन से इंटर का छात्र लापता
सिकंदरपुर ,बलिया 9 जनवरी। थाना क्षेत्र के बसारीकपुर चट्टी पर 3 दिन पूर्व गये सीसोटार गांव निवासी रहस्यमय ढ़ंग से गायब राहुल राय( 17) की काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल पाया है। जिससे परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है। इस दौरान सोमवार को थाना पर गए राहुल के पिता के साथ हल्का के एक सिपाही द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आक्रोशित गांव वालों ने जमकर हंगामा किया। अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग किसी प्रकाश शांत हुए। राहुल के पिता की तहरीर पर पुलिस चंदायर निवासी दो युवकों को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ कर रही है।इस दौरान हिरासत में लिए गए युवकों में से एक के पास राहुल का मोबाइल पुलिस को मिला है ।राहुल के गायब होने की घटना को यहां के कोचिंग में 3 दिन पूर्व अन्य लोगों के साथ हुए विवाद से जोड़ा जा रहा है। सीसोटार गांव निवासी योगेश राय का पुत्र राहुल शनिवार की शाम को घर पर था उसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी से बात हुई फोन आने के बाद राहुल बसारीकपुर चट्टी पर जाने और जल्द ही वापस आने की बात घर पर कह कर चला गया ।रात में जब वह घर वापस नहीं आया तो परिवार वाले चिं...

Comments
Post a Comment