दीयों और झालरों से जगमगा उठा सिकंदरपुर

दीयों और झालरों से जगमगा उठा सिकंदरपुर

सिकंदरपुर। दीपावली के अवसर पर पूरा नगर दीपों से जगमगा उठा ।दीपावली को लेकर छोटे से  बड़े तक ने अपने-अपने घरों पर दीए जलाकर प्रकाश उत्सव का यह त्यौहार उल्लास के साथ मनाया ।पूरे नगर में लोगों ने अपने मकानों पर झालरों की सजावट की थी जिससे पूरा नगर जगमगा उठा था 
।वहीं सुप्रीम कोर्ट के बैन लगाने के कारण छिटपुट जगहोंं पर पटाखे जलाते हुए बच्चे नजर आए ।लोगों ने लक्ष्मी गणेश की पूजा कर मिठाइयां बांट एक दूसरे के साथ दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। सिकंदरपुर के आस-पास के गांव जवार में भी दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास केेेे साथ मनाया गया ।
← Back to Home